पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को जयंती पर किया नमन, कहा- ‘हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा धरती आबा का संघर्ष’

by Manu
बिरसा मुंडा

चंडीगढ़, 15 नवंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें समस्त देशवासियों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन। आप सभी को इस दिव्य अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

उन्होंने आगे लिखा कि धरती आबा का अदम्य साहस संघर्ष और बलिदान देश की हर पीढ़ी को स्वाभिमान स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनसे प्रेरणा लेकर हमारी सरकार जनजातीय भाई-बहनों के सम्मान अवसर और समृद्धि के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। आइए सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के बहुमूल्य योगदान को नमन करें।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like