पटना, 13 नवंबर 2026: लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार यानी आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इसके साथ ही बिहार सहित देशभर में छठ पूजा की रौनक दिखने लगी है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में व्रती पूरी श्रद्धा और नियम-निष्ठा के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करेंगे। पटना-बेगूसराय समेत सभी गंगा घाटों पर छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ रही है।
आज छठ के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जा रही है। प्रसाद के रूप में अरवा चावल, चना दाल, कद्दू की सब्जी, आंवला की चासनी और पकौड़ी आदि ग्रहण कर अनुष्ठान शुरू होगा। भोजन तैयार करने से लेकर खाने तक साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन सुबह-सुबह पटना के दीघा घाट पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार वासियों को छठ की बधाई दी है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया