3
चंडीगढ़, 13 नवंबर 2026: ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के सैंडपेपर वाले दावों को गलत बताया है। ख्वाजा ने अपनी किताब ‘सब्र’ में कहा है कि 2018 केपटाउन टेस्ट में बॉल टैंपरिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। इस पर कमिंस ने कहा, “यह बिल्कुल बकवास है।”
सिडनी में शुक्रवार को 69 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने कहा, “टीम के सभी खिलाड़ियों को सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी थी, यह दावा 100 प्रतिशत गलत है।”
कमिंस ने आगे कहा, “यह उस्मान नहीं हैं जिन्हें मैं जानता हूं। मुझे लगता है कि अगर उन्हें इसकी जानकारी थी तो वह उसी समय इसे रोक सकते थे।”
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया