शिव सेना प्रधान हरीश सिंगला साथियों सहित पुलिस द्वारा नज़रबंद
खन्ना शिव मंदिर में हुई बेअदबी खिलाफ देने जा रहे थे धरना
पटियाला : शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप पंजाब प्रधान हरिश सिंगला ने आज खन्ना में शिवपुरी मंदिर में हुई तोड़ फोड़ और बेअदबी के विरोध में आज शिव सैनिकों द्वारा हरीश सिंगला की अगुवाई में खन्ना जाने का प्रोग्राम बनाया गया था लेकिन बड़े ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारी पंजाब सरकार पूरी हिंदू विरोधी सरकार है जिन्होंने हमें अपने मंदिर की बेअदबी करने वालो के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने पर घर में नज़रबंद कर दिया जाता है। सिंगला ने कहा कि पंजाब से सभी शिव सैनिक खन्ना मंदिर पर प्रोटेस्ट करना चाहते थे कि जो घटना हुई है इस पर मुख्यमंत्री पंजाब और डीजीपी पंजाब सख्त एक्शन लेते हुए बेआदवी करने वालों को सबसे सख्त सजा दी जाए लेकिन पटियाला पुलिस द्वारा सुबह ही भारी पुलिस फोर्स बल हरिश सिंगला के घर पर तैनात कर दिया जिसकी अगुवाई कोतवाली के इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों कर रहे थे।
पटियाला पुलिस द्वारा हरिश सिंगला को घर से बाहर नहीं जाने दिया गया और साफ शब्दों में कहा कि पंजाब सरकार का आदेश है कि आप खन्ना नहीं जा सकते, सिंगला ने कहा कि पंजाब सरकार का यह रवैया बहुत ही गलत है कि जब भी पंजाब में कोई हिंदू नेता पर हमला होता है कहीं पर हिंदू मंदिरों की बेआद्वी होती है तो हरीश सिंगला अपने साथियों साथ वहां पहुंचकर घटना का स्थिति का जायजा लेना चाहते हैं लेकिन उन्हें जाने ही नहीं दिया जाता यह बहुत ही निंदनीय है। सिंगला ने कहा कि एक तो हमारे धर्म की बेआद्वी की जा रही है दूसरी तरफ इंसाफ मांगने का भी हक हमें सरकार में कोई अधिकार नहीं है। सिंगला ने कहा कि पंजाब की आम आदमी सरकार पूरी तरह से हिंदू विरोधी सरकार है और इसी तरह पटियाला में इन्होंने हमारे से दशहरा पर्व पर जो हम 14 साल से धूम धाम से मना रहे थे वह खोहकर पटियाला का विधायक खुद कर रहा है।
सिंगला ने कहा कि सियासी बादलखोरी के चलते पिछले साल दशहरा पर्व पर भगवान राम की यात्रा निकालने के जुर्म में हमें गिरफ्तार करके पठानकोट जेल भेज दिया था और इस सरकार में हम अपने भगवान का नाम भी नहीं ले सकते। पंजाब में आये दिन जहां भी बेअदबी होती है वहां पर भी हम जा नहीं सकते और हम अपने धर्म के लिए इंसाफ भी मांगना पंजाब सरकारी की निगाह में गुनाह है। सिंगला ने कहा कि सरकार जितना मर्जी जोर लगा ले परन्तु शिव सैनिक अपने धर्म और समाज की रक्षा करने के लिए कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। पंजाब सरकार को अपने इस हिन्दू विरोधी चेहरे का नतीजा 2027 विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस मौके भारतदीप ठाकुर, हैरी शर्मा, राजिंदर पवार, मोहिंदर सिंह तिवाड़ी, रमनदीप हैप्पी मौजूद रहे।
शिव सेना प्रधान हरीश सिंगला साथियों सहित पुलिस द्वारा नज़रबंद
खन्ना शिव मंदिर में हुई बेअदबी खिलाफ देने जा रहे थे धरना
74