चंडीगढ़, 12 नवंबर 2026: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने IPL-2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी शहरयार नफीस ने इसकी पुष्टि की।
पिछले सीजन शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे IPL के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बीच उनके IPL में खेलने का विरोध शुरू हो गया। इसके बाद BCCI के निर्देश पर KKR ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया।
विवाद तब और बढ़ा जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से इनकार कर दिया। टीम ने सभी मैच श्रीलंका में कराने की मांग की। ICC ने इस अपील को खारिज कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट खेला।
शहरयार नफीस ने बताया कि मुस्तफिजुर के अलावा नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने भी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
नफीस ने कहा कि यह मिनी ऑक्शन की सामान्य प्रक्रिया है। BCCI ने सभी क्रिकेट बोर्ड से उन खिलाड़ियों के नाम मांगे हैं जो नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया