IND vs NS 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया, DLS से जीता मैच

by Manu
IND vs NZ

चंडीगढ़, 07 नवंबर 2026: इंद्रदेव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया की इज्जत बचा ली। 135 रन के चेज के लिए मैदान पर मौजूद टीम इंडिया 26 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 113 रन पर पहुंच पाई थी कि बारिश शुरू हो गई। भारत को जीत के लिए 22 रनों की दरकार थी। हालांकि 15 ओवर बाकी थे। केएल राहुल और आकिब नबी क्रीज पर थे। राहुल 26 रन पर आकिब 1 रन पर खेल रहे थे। टीम इंडिया डीएलएस के तहत 4 रन से आगे थी। इसी के चलते जब बगैर मैच पूरा किए डीएलएस मैथड के सहारे से नतीजा निकाला गया तो टीम इंडिया को 4 रन से जीत मिल गई।

पहले ही बारिश के चलते मुकाबला 47-47 ओवर का खेला गया। मेजबान न्यूजीलैंड पहले बैटिंग करने के बाद 41 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए डेरिल मिचेल ने 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 55 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। कप्तान मिचेल सेंटनर ने 31 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। इस दौरान टीम इंडिया के लिए गुरनूर बरार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। बाकी आकिब नबी अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like