अंकिता भंडारी के माता-पिता को राजघाट से पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश

by Manu
अंकिता भंडारी

चंडीगढ़, 05 नवंबर 2026: अंकिता भंडारी के माता-पिता सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल के साथ आज 4 नवंबर 2026 शाम राजघाट पहुंचे थे। तकरीबन 20 मिनट तक राजघाट पर दर्शन के बाद अंकिता के माता-पिता ने राजघाट के बाहर बैठना चाहा लेकिन पुलिस ने इन्हें तुरंत उठा दिया। इस दौरान अंकिता की माता सोनी देवी बेहोश भी गईं।

इसके बाद योगिता भयाना और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। दिल्ली पुलिस की टीम अंकिता भंडारी के माता-पिता और योगिता भयाना को लेकर राजघाट से निकल गई। अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए बुराड़ी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

वहीं उत्तराखंड की प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने अंकिता के माता-पिता के साथ पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के लिए न्याय मांग रहे उनके माता-पिता के साथ दिल्ली के राजघाट पर जो व्यवहार हुआ वह बेहद दुखद और शर्मनाक है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like