राहुल गांधी आज पंजाब में इंसाफ रैली को संबोधित करेंगे, नशे के मुद्दे पर AAP को घेरेंगे

by Manu
राहुल गांधी

चंडीगढ़, 04 नवंबर 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब आएंगे। वह संगरूर के फगुवाल में इंसाफ रैली के जरिए कांग्रेस के चुनावी समर का आगाज करेंगे। इंसाफ रैली के बाद राहुल गांधी का मानसा जाकर झोटा के परिवार से मिलने का कार्यक्रम भी है।

हालांकि झोटा के पिता ने सार्वजनिक तौर पर कह दिया है कि वह इंदिरा गांधी और बेअंत सिंह के परिवार से हरगिज नहीं मिलेंगे।

गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस के लिए राहुल गांधी का यह दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारियों से ठीक पहले बूस्टर डोज के तौर पर देखा जा रहा है।

राहुल गांधी इंसाफ रैली में नशे बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर आप सरकार की घेराबंदी करेंगे। आप के अलावा राहुल के निशाने पर भारतीय जनता पार्टी भी रहने वाली है।

ये भी देखे: भगवंत मान ने 801 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, विपक्ष पर किया हमला

You may also like