117
नई दिल्ली, 16 अगस्त : ओवरटेक के दौरान एम्स इंटरनेशनल स्कूल की बस गोंडा-लखनऊ हाईवे पर नकहा बसंत गांव के डिवाइडर पर चढ़ गई, जिस कारण कई छात्र घायल हो गए। सभी छात्रों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। बताया जाता है कि एम्स इंटरनेशनल स्कूल की सुबह छात्रों को स्कूल लेकर जा रही थी। नकहा बसंत गांव के पास दूसरी बस को ओवरटेक करने के चक्कर अनियंत्रित होकर गोंडा-लखनऊ हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई।