मनीषा भानवाला बनीं वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला

by Manu
Manisha Bhanwala

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2026: मनीषा भानवाला विमेंस वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में अमेरिका की एबिगेल नेट को 59 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में 8-6 से हराया।

29 साल की मनीषा मुकाबले के एक समय 1-5 से पीछे थीं। लेकिन उन्होंने आखिरी तीन मिनट में सात पॉइंट हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ मनीषा ने अपने पिता सुरेश का सपना पूरा किया। उनके पिता चाहते थे कि बेटी एक दिन वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन बने। 17 अप्रैल 2022 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

ये भी देखे: पटियाला के राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब में दो-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

You may also like