दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026: कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है। सोनिया ने अपनी इस किताब को लेकर अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है और कहा है, “जब यह किताब आएगी तो तमाशा होना तय है। आखिर इतने दशकों तक दूसरे लोग मेरी कहानी सुनाते रहे हैं अब मेरी बारी है।”
इससे पहले 24 अक्टूबर को किए एक्स पर पोस्ट में सोनिया गांधी ने बताया था, “कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरी प्रेम-यात्रा शुरू हुई। राजीव और मैंने प्यार हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा कर रही हूं।”
अपने वीडियो में सोनिया गांधी ने यादों को ताजा करते हुए बताया, “जब मेरे पति राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनने के लिए कहा गया तो मैं इसके पूरी तरह खिलाफ थी। मैंने सोचा कि मेरे बारे में पहले ही बहुत कुछ लिखा जा चुका है जिसमें बहुत सी चीजें सही नहीं हैं। इसमें से बहुत सी चीजों को इनवेंट किया गया और जमा किया गया तो मुझे ये एहसास हुआ कि मुझे अपनी स्टोरी के बारे में वैसा ही बताना चाहिए जैसा वे वास्तव में हैं बिल्कुल फैक्ट्स के साथ।”
सोनिया ने इस किताब के बारे में कहा कि ये उनका वर्जन नहीं है उनकी स्टोरी है। लोगों के तमाम नजरिए हैं। कुछ लोगों का मेरे प्रति नजरिया बदल सकता है कुछ लोगों का नजरिया बुरा हो सकता है लेकिन ये सब हुआ है।
सोनिया ने कहा कि जब आप किताब लिखते हैं जब आप पब्लिक लाइफ में होते हैं तो तमाशा होना तय है।
24 अक्टूबर को जब सोनिया ने इस किताब से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था तब उन्होंने अपनी और राजीव गांधी की लव स्टोरी के ऊपर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में उनकी और राजीव गांधी की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। उन्होंने ये भी बताया था कि राजीव और मैंने प्यार हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई थी। 10 नवंबर को मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा करूंगी।
ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ