सुमित अंतिल ने पैरा एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतकर खिताब बचाया, भारत ने तीनों पदक अपने नाम किए

by Manu
सुमित अंतिल

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर 2026: भारत के स्टार पैरा भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल ने पैरा एशियन गेम्स में पुरुषों की एफ 42-44/61-64 संयुक्त स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने खिताब का बचाव किया। इस स्पर्धा में भारत ने तीनों पदक अपने नाम कर लिए।

दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता और विश्व रिकॉर्ड धारक 28 वर्षीय सुमित ने अपने दूसरे प्रयास में 72.46 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया।

सुमित ने 2023 के एशियाई पैरा खेलों में 73.29 मीटर के तत्कालीन विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने इस साल मई में 74.82 मीटर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। शुक्रवार को वह अपना रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके लेकिन एफ64 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए अन्य खिलाड़ियों से आगे रहे।

एफ42 वर्ग में हिस्सा लेने वाले महेंद्र गुर्जर ने 59.03 मीटर के प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। एफ44 वर्ग के संदीप संजय सरगर ने 64.48 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक हासिल किया।

ये भी देखे: Manipur: सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न उग्रवादी समूहों के 9 सदस्य गिरफ्तार

You may also like