चंडीगढ़, 23 अक्टूबर 2026: अरुणाचल प्रदेश सीमा पर टकराव की स्थिति को लेकर आईटीबीपी के महानिदेशक के बयान पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने पहले भी जानकारी दी है कि भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है जब चीन की सेनाएं अपनी तय गश्त की प्रक्रिया से हट जाती हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एलएसी पर लंबित मुद्दों को सुलझाने और किसी भी तरह की गलतफहमी या गलत आकलन से बचने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य व्यवस्था का उपयोग करना जारी रखे हुए हैं।
दोनों पक्ष सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कुछ विशिष्ट इलाकों में एलएसी को लेकर आपसी समझ सुधारने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए सहमत हुए हैं। उन्होंने जोर दिया कि द्विपक्षीय रिश्तों के लिए बॉर्डर इलाकों में शांति और स्थिरता बनाए रखना आवश्यक है।
ये भी देखे: Manipur: सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न उग्रवादी समूहों के 9 सदस्य गिरफ्तार