अंधेरी के होटल में की शूटिंग प्रैक्टिस, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में दो और गिरफ्तार

by Manu
tiger shroff firing

मुंबई, 22 अक्टूबर 2026: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी बात सामने आई है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने हमले को अंजाम देने से पहले मुंबई के पास कहीं शूटिंग की प्रैक्टिस की थी।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उस जगह की पहचान भी की जहां उन्होंने टाइगर श्रॉफ पर हमला करने से पहले हथियारों की टेस्टिंग की थी।

पुलिस को यह भी पता चला है कि अंधेरी के एक होटल के कमरे में हथियार को टेस्ट करते समय गलती से गोली चल गई। जो बिस्तर पर जा लगी।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मुंबई के पास उस जगह की जांच कर रही है जहां शूटिंग की प्रैक्टिस की गई थी। इसके साथ ही घटना से पहले की गई तैयारियों की भी पड़ताल की जा रही है।

मुंबई पुलिस ने फायरिंग मामले में बुधवार को दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया। जिससे गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 10 हो गई है। पुलिस इन दोनों आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड के लिए हरियाणा में सोनीपत की अदालत में पेश करेगी।

अदालत से मंजूरी मिलने के बाद ही इन आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में हथियार उपलब्ध कराने में इन दोनों संदिग्धों की अहम भूमिका थी।

ये भी देखे: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक 10 आरोपी हिरासत में, 2 महिलाएं भी शामिल

You may also like