चंडीगढ़, 21 अक्टूबर 2026: जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का देश का सबसे बड़ा आईपीओ आज 21 अक्टूबर को पहले ही दिन सिर्फ एक घंटे में पूरा सब्सक्राइब हो गया है। एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपये है।
शेयर लेने के लिए आम निवेशक को कम से कम 13428 रुपये लगाने होंगे। मैक्सिमम 14 लॉट यानी 168 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1.87 लाख रुपए लगेंगे। ग्रे मार्केट के हिसाब से लिस्टिंग पर 22 प्रतिशत रिटर्न मिल सकता है। यह आईपीओ 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा।
इस आईपीओ में कंपनी 27 करोड़ शेयर जारी कर रही है। इसके जरिए 30188 करोड़ रुपए जुटाएगी। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप 10.30 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।
यह आईपीओ ओवरऑल 1.64 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसमें कुल 19 करोड़ 75 लाख 25 हजार 934 शेयरों के मुकाबले निवेशकों से 32 करोड़ 41 लाख 728 शेयरों के लिए आवेदन मिले हैं। इस सब्सक्रिप्शन को मुख्य रूप से संस्थागत निवेशकों ने अपने कोटे से 4.86 गुना ज्यादा बोली लगाई है। बाकी कैटेगरी में अभी भी कोटे से कम आवेदन आए हैं।
आम निवेशक इस कैटेगरी में अब तक आईपीओ 46 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है। कर्मचारी इनके तय हिस्से का 99 प्रतिशत आईपीओ सब्सक्राइब हो चुका है। शेयरहोल्डर्स रिलायंस के शेयरहोल्डर्स ने 87 प्रतिशत शेयरों के लिए बोली लगाई है। कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स के लिए 3000 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व रखे गए हैं।
कर्मचारियों के लिए एम्प्लॉइज के लिए 500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व रखे गए हैं। एम्पलॉई डिस्काउंट कर्मचारियों को हर शेयर पर 54 रुपये की छूट भी मिलेगी। आरआईएल शेयरहोल्डर्स एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के लिए 2500 करोड़ तक का कोटा है।
ये भी देखे: अमित शाह पंजाब पहुंचे, नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों के परिवारों से मिलेंगे