उधमपुर, 21 अक्टूबर 2026: जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। लाटी मुख्यालय से पंचौंड से ऊधमपुर की ओर जा रही बस गुल्ली गला इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में एक महिला और छह साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। खाई में गिरने से बस लोहे के कबाड़ में तब्दील हो गई।
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने 17 लोगों को खाई से निकालकर बसंतगढ़ पीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें रामनगर अस्पताल शिफ्ट किया गया। वहीं 25 वर्षीय सुनीता और छह वर्षीय तक्षिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इस हादसे की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के डीसी अनंत द्विवेदी से बात की। और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रामनगर-बसंतगढ़ सड़क निर्माण का मामला उन्होंने दिल्ली में बीआरओ से उठाया है।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। और घायलों को निजी वाहनों की मदद से उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घायलों में से छह को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर शिफ्ट किया जा रहा है। अन्य घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
ये भी देखे: अमित शाह पंजाब पहुंचे, नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों के परिवारों से मिलेंगे