चंडीगढ़, 20 अक्टूबर 2026: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वापस अपने देश लौटने के इरादे को मजबूती से दोहराया है। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे मौजूदा तारिक रहमान की सरकार उन्हें गिरफ्तार कर ले मार दे या फिर टॉर्चर करें लेकिन वह दिसंबर में बांग्लादेश वापस लौटेंगी। अगस्त 2024 में सरकार गिरने के बाद शेख हसीना ने कहा कि उनके लौटने पर उन्हें जेल या हिंसा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन उन्होंने कहा कि राजनीतिक जिम्मेदारी के लिए उन्हें अपने समर्थकों के साथ खड़ा होना होगा। वाशिंगटन में एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश लौटना उनकी जिम्मेदारी है। और इसके जुड़े खतरे उन्हें रोक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाऊंगी। मुझे डर नहीं है। मुझे पता है कि वे मुझे मार सकते हैं गिरफ्तार कर सकते हैं और टॉर्चर कर सकते हैं। मगर वहां जाना मेरी जिम्मेदारी है। हालांकि उन्होंने भारत वापसी की कोई तारीख नहीं बताई। हसीना ने आगे कहा कि यह कितना रिस्की है मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे वापस जाना है। शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बाद में पत्रकारों को बताया कि कोई तारीख तय नहीं हुई है। और समय के करीब आने पर इसकी घोषणा की जाएगी।
अवामी लीग की लीडर शेख हसीना सत्ता से हटने के बाद से भारत में रह रही हैं। उन्होंने राजनीतिक उथल-पुथल के समय में उन्हें रिसीव करने और पनाह देने के लिए भारत सरकार और लोगों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने उस समय को याद करते हुए कहा कि खैर भारत सरकार और सभी पार्टियों के लोगों का धन्यवाद। उन्होंने मुझे ठीक वैसे ही रिसीव किया जैसे 1975 में किया था। जब वह और उनकी बहन अपने परिवार के कई सदस्यों की हत्या से बच गई थीं।
ये भी देखे: Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को छह महीने जेल की सजा