सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई

by Manu
cjp

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर 2026: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े अनधिकृत प्रवेश के मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी।

आशुतोष रांका सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सीजेपी के दोनों नेता अपने कुछ समर्थकों के साथ जंतर-मंतर के निषेध क्षेत्र में जाकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। जंतर-मंतर क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में उन्हें प्रिवेंटिव अरेस्ट किया गया। जिसके बाद 14 अक्टूबर को सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

मजिस्ट्रेट ने दोनों नेताओं को पांच दिनों के लिए जेल भेज दिया था। आज सोमवार को सीजेपी के दोनों नेताओं की रिहाई के लिए एसईएम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी है।

ये भी देखे: मणिपुर में फिर तनाव, भारतीय सेना और कुकी उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़

You may also like