दिल्ली में यूपीएससी छात्र की मौत, परिवार और पुलिस जांच में जुटे

by Manu
ऊना मौत

दिल्ली, 19 अक्टूबर 2026: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे 25 साल के एक छात्र का शव मिला। मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के रहने वाले अल्ता भारत कुमार रेड्डी के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर करीब 2:38 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी।

पुलिस के मुताबिक छात्र पिछले करीब एक साल से किराए के फ्लैट में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। वह एक रूममेट के साथ रहता था। जो करीब एक सप्ताह पहले अपने घर गया हुआ था।

फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद दमकल विभाग की मदद से दरवाजा खोला गया। मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने जांच की। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें पढ़ाई को लेकर तनाव और अवसाद का जिक्र होने की बात सामने आई है।

पुलिस की शुरुआती जांच में फिलहाल किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर स्पष्ट होगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

इससे पहले अरुणा आसफ अली अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में एसआर के पद पर तैनात डॉक्टर सिमरप्रीत सिंह आनंद की मौत का मामला सामने आया था। उनकी उम्र 35 साल थी।

ये भी देखे: मणिपुर में फिर तनाव, भारतीय सेना और कुकी उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़

You may also like