नेपाल ने प्रियागोल्ड बिस्कुट पर प्रतिबंध लगाया, भारत में कंपनी का लाइसेंस भी निलंबित

by Manu
Priyagold Biscuit ban

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर 2026: भारत में बनने वाले प्रियागोल्ड बिस्कुट को लेकर खाद्य सुरक्षा का मामला सामने आया है। नेपाल ने भारतीय कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्कुट के आयात बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने सोमवार को जारी नोटिस में इन बिस्कुट को घटिया गुणवत्ता वाला बताते हुए संबंधित कारोबारियों और उपभोक्ताओं को इनकी खरीद-बिक्री रोकने का निर्देश दिया है।

यह कार्रवाई भारत के खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ओर से कंपनी के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार एफएसएसएआई ने कंपनी के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी गंभीर खामियां पाए जाने की बात कही है। साथ ही बिस्किट के निर्माण में पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले चोकर के उपयोग और अन्य कथित उल्लंघनों को लेकर कंपनी के खिलाफ अभियोजन के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

नेपाल के एफटीक्यूसीडी ने भारतीय प्राधिकरण की ओर से जारी नोटिस के आधार पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। विभाग के मुताबिक इस कदम का उद्देश्य मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा करना और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड की उत्पादन इकाई के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से संबंधित गंभीर कमियां मिलने की जानकारी दी है। इसी मामले में कंपनी के खिलाफ अभियोजन की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। आरोपों में प्रियागोल्ड बिस्किट बनाने में पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले चोकर के उपयोग का मामला भी शामिल है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा से जुड़े अन्य कथित उल्लंघनों का भी उल्लेख किया गया है।

एफएसएसएआई ने कंपनी का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है। हालांकि उपलब्ध जानकारी में चोकर के इस्तेमाल की मात्रा संबंधित बैचों की पहचान प्रयोगशाला जांच के नतीजों या कथित उल्लंघनों से जुड़े विस्तृत तकनीकी निष्कर्षों का उल्लेख नहीं है।

ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना

You may also like