गोवा, 19 अक्टूबर 2026: राहुल गांधी ने रविवार को गोवा में कहा कि मैं हर स्टेट से कहता हूं पीएम वोट चोरी करते हैं। लेकिन मुझ पर कोई केस दर्ज नहीं होता। क्योंकि ये जानते हैं कि अगर केस हुआ तो मामला लीगल हो जाएगा। और ये फंस जाएंगे।
दिल्ली में हम कुछ ही समय में पीएम गृहमंत्री से निपट लेंगे। काम जारी है। सरकार की एक्सपायरी डेट आने वाली है। आपने देखा है कि आजकल पीएम सामने खड़े नहीं हो सकते हैं। क्योंकि ये जानते हैं कि देश का युवा इनके खिलाफ खड़ा हो गया है।
राहुल कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान गोय राखोन यात्रा में शामिल होने गोवा पहुंचे थे। यहां कांग्रेस की 28 दिन लंबी यात्रा का समापन हुआ है। राहुल का पिछले चार सालों में यह पहला गोवा दौरा है। इससे पहले 2022 में वह यहां आए थे। गोवा में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव हैं।
ये भी देखें: नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- विदेशी टूलकिट गैंग का मोहरा