चंडीगढ़, 17 अक्टूबर 2026: हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र में किए गए 217 संकल्पों में से 76 को दो साल में पूरा कर दिया है। जबकि बाकी 141 पर तेजी से काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्वीडन और सिंगापुर के दौरों में कुल 9500 करोड़ रुपए के निवेश पर सहमति बनने की बात कही। उनके मुताबिक स्वीडन में चार हजार करोड़ रुपए के निवेश से प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कार्यकाल से राज्य के लोग परेशान थे। इसलिए उन्होंने तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनाई।
नायब सैनी ने कहा कि लोगों ने जो प्यार दिया था उसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। स्वीडन और सिंगापुर के प्रतिनिधियों को 2027 में होने वाली ग्लोबल मीट हैपनिंग हरियाणा के लिए निमंत्रण दिया गया है।
ये भी देखे: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्य अब नई ब्रांच संभालेगी