कुरुक्षेत्र, 17 अक्टूबर 2026: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में ड्रग्स तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी काली महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार में 268 ग्राम हेरोइन लेकर जा रहे थे। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 26 लाख रुपए आंकी गई है।
टीम ने लाडवा रोड पर शुगर मिल के पास पेट्रोल पंप के सामने नाकाबंदी कर कार को रुकवाया। पुलिस को देखकर चालक ने कार वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।
एचएसएनसीबी कुरुक्षेत्र यूनिट के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी टीम शाहबाद एरिया में नशीले पदार्थों की तलाश में गश्त कर रही थी। सुबह करीब 4:40 बजे टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि काली महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार में तीन लोग लाडवा की तरफ से शाहबाद आएंगे। तीनों ड्रग्स बेचने का धंधा करते हैं।
ये भी देखे: BREAKING: नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में भगदड़, अब तक 8 लोगों की मौत