बिजली मंत्री अनिल विज अफसरों से नाराज, XEN को नूंह ट्रांसफर के आदेश

by Manu
अनिल विज

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर 2026: हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज अपने विभाग के अफसरों से नाराज दिखे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अफसर क्यों सरकार की बेइज्जती करवा रहे हैं। यही नहीं उन्होंने अंबाला सिटी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को नूंह ट्रांसफर करने के भी आदेश दे दिए।

असल में मामला अंबाला के जग्गी सिटी सेंटर के बिजली कनेक्शन से आगे गलत तरीके से सप्लाई देने की शिकायत से जुड़ा था। मंत्री के जनसुनवाई कार्यक्रम में एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जग्गी सिटी सेंटर के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय XEN हरीश गोयल फाइल दबा रहे हैं।

इस पर SE विनोद कुमार गोयल ने कहा कि इस मामले में चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट में देरी की बात सुनकर विज नाराज हो गए।

मंत्री ने SE को फटकारते हुए पूछा कि रिपोर्ट पैदल आ रही है या गाड़ी में। 20 दिन हो गए। XEN हरीश गोयल को नूंह ट्रांसफर करो।

ये भी देखें: अनिल विज ने दीपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, कहा चश्मा बदलवा लें

You may also like