चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2026: वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 में भारत को 24 रन से हरा दिया। इसी के साथ पांच मैच की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। आखिरी मुकाबला 17 अगस्त को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 247 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने 50 बॉल पर नाबाद 102 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और नौ छक्के लगाए। होप ने सीरीज में दूसरा शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने रांची में खेले गए दूसरे मैच में सेंचुरी लगाई थी। उनके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 49 रन बनाए। भारत से प्रिंस यादव अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिले।
जवाब में भारत 20 ओवर में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। संजू सैमसन ने 23 बॉल पर 56 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 43 और नीतिश रेड्डी ने 41 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से कीमो पॉल ने पांच विकेट लिए।
ये भी देखें: चौथे टी20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव