वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां

by Manu
raghopur boad accident

वैशाली, 14 अक्टूबर 2026: बिहार के वैशाली में मंगलवार रात गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। सभी की उम्र 6 से 18 साल के बीच थी। मरने वालों में 7 बच्चियां एक ही परिवार की थीं।

हादसा राघोपुर में रात करीब 8:30 बजे हुआ। 25 से ज्यादा लोग छोटी नाव में सवार होकर नदी पार कर तेरहवीं के भोज में जा रहे थे। 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों की जान बचाई।

हादसे में घायल 4 लोगों का पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सभी बच्चों के शव गांव पहुंच गए हैं। परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है।

ये भी देखें: वाराणसी में आज सेवा संकल्प अभियान का समापन, नितिन नवीन और सीएम योगी की जनसभा

You may also like