शिमला आने के बाद सीएम सुक्खू शिमल फिर दिल्ली रवाना, राहुल गांधी ने बुलाया

by Manu
सुक्खू

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर करीब एक बजे दिल्ली से वापस शिमला पहुंचे। इस बीच दिल्ली से राहुल गांधी का बुलावा आया। पौने दो बजे के करीब शिमला से फिर दिल्ली रवाना हुए। राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को अपने घर पर चाय पर बुलाया है। इस दौरान एसआईआर और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति बनाई जाएगी।

सीएम सुक्खू दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होने बीते सोमवार को दिल्ली गए थे। आज सुबह वह वापस शिमला लौटे। इस बीच राहुल गांधी ने उन्हें दोबारा दिल्ली बुलाया। कल यानी बुधवार को सीएम का लाहौल-स्पीति के काजा का कार्यक्रम तय है। ऐसे में सीएम सुक्खू अब दिल्ली से ही सीधे काजा जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी सीएम के प्रोग्राम के तहत कल सुबह सीएम ने शिमला से काजा के लिए जाना था। काजा में सीएम विभिन्न प्रोजेक्ट का उद्घाटन व शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी देखे: किशाऊ जलविद्युत परियोजना का MOU जल्द होगा हस्ताक्षरित, सीएम सुक्खू ने हाई पावर कमेटी की मीटिंग ली

You may also like