चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: यूपीआई पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लागू होने वाला चार्ज दिवाली तक टाल दिया गया है। इसमें दुकानदार को दो हजार रुपये से ज्यादा का यूपीआई पेमेंट करने पर 0.4 प्रतिशत चार्ज लगना था।
एनपीसीआई ने त्योहारी सीजन को देखते हुए इसे टालने का फैसला लिया है। एनपीसीआई ने कहा है कि इसे दिवाली के तुरंत बाद लगाया जाएगा। लेकिन अभी तारीख नहीं बताई है।
दिवाली के दौरान देश भर के बाजारों में कपड़े इलेक्ट्रॉनिक्स गहने और सामानों की भारी बिक्री होती है। ऐसे में डिजिटल पेमेंट बढ़ जाता है।
कारोबारी संगठनों और पेमेंट कंपनियों का मानना था कि त्योहारों के बीच नया नियम लागू करने से दुकानों पर पेमेंट में रुकावट आ सकती है। इसी बात को ध्यान में रखकर एनपीसीआई ने दिवाली तक इस फैसले को आगे बढ़ा दिया है।
ये भी देखे: New UPI Rules: यूपीआई में 1 अगस्त से हुआ बड़ा बदलाव, देखें क्या-क्या बदला