नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने घर पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं और छात्र संगठनों व सिविल सोसाइटी के सदस्यों को चाय पर बुलाया। राहुल गांधी के पांच तिमूरी बाग रोड स्थित आवास पर मौजूद नेताओं में आरजेडी के तेजस्वी यादव और मनोज झा महुआ माजी जेएमएम हरेंद्र मलिक आनंद भदौरिया और मोहिबुल्लाह नदवी एसपी एमए बेबी सीपीआईएम डी राजा और पी संतोष कुमार सीपीआई एआईएसए प्रमुख नेहा बोरा दीपांकर भट्टाचार्य सीपीआईएमएल और महुआ मोइत्रा टीएमसी शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के अलावा पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल जयराम रमेश शशि थरूर और पवन खेड़ा भी मौजूद थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि हम सभी यहां एक होकर खड़े हैं। हमारे प्रदर्शन का एक मिशन है लोकतंत्र को बचाना। हम एकजुट होकर लड़ रहे हैं। हम लोकतंत्र को दोबारा लाएंगे। लोकतंत्र में अपनी बात कहने का एक जरिया जंतर-मंतर था। अब सरकार ने तय किया है कि जंतर-मंतर का इस्तेमाल लोकतांत्रिक भावनाएं जाहिर करने के लिए नहीं किया जा सकता। हम इस सोच को चुनौती देने जा रहे हैं। सरकार के लिए यह तय करना इतना आसान नहीं होगा कि भारत के लोग अपनी आवाज के लिए लड़ेंगे नहीं। जिन लोगों ने ऐसा किया है मिस्टर मोदी जो इसके मुख्य सूत्रधार हैं मिस्टर अमित शाह जो इसे लागू करने वाले हैं मिस्टर ज्ञानेश कुमार और अन्य उन्हें यह समझना होगा कि उन पर शिकंजा कस रहा है। यह इतना आसान नहीं होगा कि आप भारतीय संविधान को नष्ट कर दें और बच निकलें।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम सब यहां एक साथ खड़े हैं। जैसा कि मैंने कल कहा था कोई समानांतर विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है। सिर्फ एक ही विरोध प्रदर्शन है। इस विरोध का एक ही मकसद है भारत में लोकतंत्र की बहाली। इस देश में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया है। चुनाव प्रणाली को बर्बाद कर दिया गया है। संविधान को फाड़कर फेंक दिया गया है। हम इस देश में लोकतांत्रिक शासन यानी असली लोकतांत्रिक शासन को बहाल करने के लिए मिलकर लड़ रहे हैं। मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हमारी टीम ये रुकने वाली नहीं है। आज नहीं तो कल कल नहीं तो परसों परसों नहीं तो छह महीने छह महीने नहीं तो साल बाद भी हम रुकने वाले नहीं हैं। मैं आपको गारंटी देता हूं कि जिस शक्ति से हमने मोबिलाइज किया उसी प्रकार से हम सब मिलकर लड़ते रहेंगे।
ये भी देखे: विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा, बैरिकेडिंग पर चढ़कर राहुल ने लहराया तिरंगा