चेन्नई, 11 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। चेन्नई में प्रधानमंत्री ने मेट्रो की नई लाइन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वह राज्य को 13 हजार करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी जलाकंडेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा पाठ करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई मेट्रो के द्वितीय चरण के तहत पूनमल्ली से वडापलानी के बीच 14.6 किलोमीटर लंबे मार्ग का उद्घाटन किया। लगभग 4900 करोड़ रुपये की लागत से बने इस रूट पर उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ सफर भी किया।
पीएम मोदी और सीएम विजय ने गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में नई सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन में सफर किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टिकट खरीदा। टिकट काउंटर पर कर्मचारी से थोड़ी बातचीत भी की।
ये भी देखे: रविवार को चेन्नई दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 13 हजार करोड़ की परियोजनाएं लॉन्च करेंगे