जींद में फोरेस्ट गार्ड की आत्महत्या, पत्नी ने डीएफओ पर लगाए आरोप

by Manu
डेरा बस्सी में महिला की आत्महत्या

जींद, 10 अक्टूबर 2026: जींद में फोरेस्ट गार्ड ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वह दो बेटों के पिता थे। मृतक की पत्नी ने जींद के जिला वन अधिकारी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शहर थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर डीएफओ के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जींद के जलालपुरा रोड की रत्न कॉलोनी निवासी गीता देवी ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके पति कर्ण सिंह वन विभाग में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग भिवानी में थी। 8-9 सितंबर की रात उन्होंने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पता चलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जींद के डीएफओ पवन ग्रोवर उनके पति को परेशान करते थे। भिवानी में ट्रांसफर के बाद भी उन्हें परेशान करना जारी रखा। भिवानी के डीएफओ से मिलीभगत कर पवन ग्रोवर उन्हें परेशान करते थे। जिसके बारे में वह कई बार मुझसे चर्चा करते थे।

जानकारी के अनुसार कर्ण सिंह करीब एक साल से भिवानी में पोस्टेड थे। बताया जाता है कि पिछले करीब दो माह से मेडिकल लीव पर थे। वीरवार-शुक्रवार की रात उन्होंने अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

ये भी देखे: IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या, एग्जाम में AI का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था, छह महीने में तीसरा मामला

You may also like