शिमला, 10 अक्टूबर 2026: हिमाचल कैबिनेट की मीटिंग में शनिवार को विभिन्न विभागों में 14 से 15 हजार पद भरने की मंजूरी दी है। कैबिनेट में लिए फैसलों की जानकारी देते हुए इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कबड्डी में देश के लिए गोल्ड मेडल लाने वाली चार बेटियों को सरकार एक-एक करोड़ रुपए देगी। हरियाणा में विवाह करने वाली रितू नेगी को भी यह इनाम दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4300 पद भरने की मंजूरी दी। इनमें 1242 पंप ऑपरेटर 175 फिल्टर 1845 बेलदार 340 चौकीदार 87 कुक और 43 पैरा हेल्पर शामिल हैं। सीबीएसई स्कूलों में 3900 पद 900 पद नॉन टीचिंग स्टाफ वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 500 पद और रेंज ऑफिसर के 10 पद भरने की मंजूरी दी गई।
इंडस्ट्री मिनिस्टर ने कहा कि कांगड़ा के बनखंडी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के चिड़ियाघर के लिए विभिन्न श्रेणियों के 57 पद कॉलेजों में 320 असिस्टेंट प्रोफेसर तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत आईटीआई में 200 टीचर पीडब्ल्यूडी में 172 मल्टी टास्क वर्कर असिस्टेंट इंजीनियर के 10 पद दिव्यांग श्रेणी के बैकलॉग के 38 पद को मंजूरी दी गई। इनमें पांच असिस्टेंट इंजीनियर पांच जूनियर इंजीनियर 15 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट दो ड्राफ्ट्समैन और 11 मल्टी टास्क वर्कर शामिल हैं।
ये भी देखे: IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या, एग्जाम में AI का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था, छह महीने में तीसरा मामला