लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार को चेतावनी देते हुए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर ये वीडियो पोस्ट किया है। कहा है कि भारत अघोषित इमरजेंसी की स्थिति में है।
सोनम वांगचुक ने कहा कि कुछ देर पहले वापस आने पर मुझे पता चला कि आज दिल्ली में बहुत सारी गिरफ्तारियां हुई हैं। जिसमें छात्र नेता युवा नेता वकील पत्रकार और सांसद शामिल हैं। कल जब मैंने आप लोगों को संदेश दिया था कि आज के प्रदर्शनों में शांति और एकता बनाए रखें। मेरा मानना था कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति तो दी ही जाएगी।
सोनम वांगचुक ने कहा कि अब लग रहा है कि कोई अघोषित इमरजेंसी देश में लगी हुई है। मैं इस बात की कड़ी निंदा करता हूं। सरकार से निवेदन करता हूं कि ये सब गिरफ्तारियां खत्म कर दी जाएं आज शाम तक। मामलों को सुलझाया जाए। अगर अगले 24 घंटों में गिरफ्तारियां नहीं हटाई गईं तो मैं भी एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर विचार करने के लिए मजबूर हो जाऊंगा। फिर चाहे वो एक धरना हो या अनशन हो या पद यात्रा हो। लेह में हो या दिल्ली में हो।
सोनम वांगचुक ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि उससे पहले ही सरकार मसलों को बातचीत से सुलझाएगी। हमें ऐसा कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जय हिंद।
दिल्ली में आज एसआईआर के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर दिल्ली की अलग-अलग लोकेशनों पर कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सीजेपी के लीडर अभिजीत दीपके आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले चुकी है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सीजेपी के सीईसी-विरोधी विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने 7000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया है। खबर है कि इस दौरान राइट विंग और लेफ्ट विंग के प्रदर्शनकारी आपस में भी भिड़े हैं।
ये भी देखे: सोनम वांगचुक ने 27वें दिन समाप्त किया अनशन, जेपी नड्डा रात 12.30 बजे अस्पताल पहुंचे, जूस पिलाया