दिल्ली, 10 अक्टूबर 2026: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। साथ ही धारा 163 दिल्ली में लगाने को लेकर पूछा है कि इस धारा को आखिर क्यों लगाया गया है। उन्होंने लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का आरोप भी लगाया है। कपिल सिब्बल ने वीडियो जारी करते हुए इन बातों को कहा है।
कपिल सिब्बल ने कहा है कि एक सवाल उठता है कि धारा 163 बीएनएसएस की धारा किस लिए लगाई जाती है। यह इसलिए लगाई जाती है कि समाज में कोई ऐसा हादसा न हो जाए जिससे पब्लिक ऑर्डर डिस्टर्ब हो। यानी समाज में इतनी गिरावट आ जाए कि लोगों की जान को खतरा हो। पुलिस को जानकारी होती है तो अगर ऐसा होता है तो हिंसा होगी। हमें 144 या 163 लगाना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि सब जानते हैं कि कई दिनों से अलार्म हुआ था कि हम दिल्ली पहुंचेंगे और पीसफुल प्रोटेस्ट करेंगे। मुझे नहीं पता किन्हें खतरा था। अगर कोई समाज के लोग पीसफुल प्रोटेस्ट करना चाहते हैं तो खतरा किसको है। समाज को तो है नहीं। लगता है शासन लगता है उनको खतरा है। उनके खतरे के लिए 163 नहीं लगती है। समाज के किसी वर्ग ने रिपोर्ट की हो कि इनको मत आने दो तो किसी ने तो शिकायत नहीं की। ये जम्मू कश्मीर तो है नहीं। वहां बाहर से लोग आ जाएंगे। समाज को खतरा हो जाएगा तो 144 या 163 लगाओ।
ये भी देखे: सोनम वांगचुक ने 27वें दिन समाप्त किया अनशन, जेपी नड्डा रात 12.30 बजे अस्पताल पहुंचे, जूस पिलाया