यूपी में मानसून सक्रिय, भारी बारिश का अनुमान, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल बंद

by Manu
RAIN WEATHER

प्रयागराज, 26 सितंबर 2026: यूपी में आज शनिवार को मानसून सक्रिय बना रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे ठंड और नमी महसूस होगी।

मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अति भारी बारिश की चेतावनी के बाद कई जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। कुछ जिलों में इससे तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कई जगह बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अम्बेडकर नगर शामिल हैं। इन जिलों के आसपास भी भारी बारिश हो सकती है।

ये भी देखे: पश्चिमी यूपी में मौसम का अचानक बदला, आंधी-बारिश-ओलों का येलो अलर्ट जारी

You may also like