मुंबई, 24 सितंबर 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आईआईटी बॉम्बे के दिवंगत छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता से बात की और उन्हें अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दी है।
सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि राहुल गांधी ने रवींद्र और सोनाली वाकोडे से तब वीडियो कॉल पर बात की जब वे वाशिम जिले से मुंबई जा रहे थे। लगभग 17 मिनट की इस बातचीत के दौरान राहुल ने दंपति से कहा कि वह उनके साथ हैं और उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया। कॉल के दौरान साहिल के माता-पिता के साथ इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब और महाराष्ट्र यूनिट के प्रमुख शिवराज मोरे भी मौजूद थे।
यह बातचीत साहिल की मौत की स्वतंत्र जांच की बढ़ती मांगों और विरोध प्रदर्शनों के बीच हुई है। उनके माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को आईआईटी बॉम्बे में जाति-आधारित भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आईआईटी बॉम्बे में बीटेक के छात्र साहिल का शव 18 सितंबर की शाम को उसके हॉस्टल के कमरे में मिला। उस पर मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने का आरोप है।
ये भी देखे: राहुल गांधी जंतर-मंतर घायल छात्र के साथ थाने पहुंचे, धरने पर बैठे, FIR दर्ज करने की मांग