टोक्यो, 22 सितंबर 2026: लगातार दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया मंगलवार को 41वीं रैंकिंग वाले जापान के खिलाफ हारते-हारते बची। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट मुकाबले शुरू होने से पहले भारत और जापान (IND vs JAP) के बीच यह मुकाबला रखा गया था।
जापान के सानो इंटरनेशनल ग्राउंड पर बारिश के कारण मुकाबला 5-5 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 32 रन बनाए। जवाब में जापान पांच ओवर में तीन विकेट खोकर 30 रन ही बना सका।
जापानी टीम को आखिरी ओवर में आठ रन की जरूरत थी लेकिन भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने पांच रन ही दिए। इस जीत के साथ भारत आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड को पीछे छोड़कर फिर से नंबर-1 बन गया है।
बारिश के कारण मैच ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसलिए ओवर्स में कटौती की गई। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा शून्य संजू सैमसन नौ रन और ईशान किशन तीन रन पर आउट हुए। इस मुकाबले का आयोजन दोनों देशों के डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है।
ये भी देखे: बारिश के कारण भारत-जापान फ्रेंडली मैच में देरी, मेंस क्रिकेट में पहली बार भारत का जापान से मैच