रणवीर प्रसाद बने यूपी पावर कॉरपोरेशन के नए अध्यक्ष, IIT कानपुर से है कनेक्शन

by Manu
IAS रणवीर प्रसाद

लखनऊ, 22 सितंबर 2026: आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग किए रणवीर प्रसाद ने सोमवार को राज्य के ऊर्जा महकमे का दायित्व संभाल लिया। वर्ष 2000 बैच के प्रसाद दक्षिणांचल डिस्कॉम के साथ ही राज्य के उत्पादन निगम व पारेषण निगम के प्रबंध निदेशक रह चुके हैं।

तीन वर्ष से अधिक समय तक राज्य की बिजली व्यवस्था संभालने वाले 1995 बैच के डॉ आशीष कुमार गोयल भी आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग किए हुए थे।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद के पद से कार्यमुक्त होकर शक्तिभवन पहुंचे प्रसाद ने पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। प्रसाद को उत्पादन ट्रांसमिशन के अध्यक्ष पद के साथ ही प्रमुख सचिव ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा का भी दायित्व सौंपा गया है।

सचिवालय में कई अहम विभागों को संभालने के अलावा आवास आयुक्त रह चुके रणवीर आजमगढ़ मैनपुरी ललितपुर संतकबीरनगर उन्नाव व भदोही के जिलाधिकारी भी रहे हैं। लगभग 48 वर्षीय प्रसाद मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को वह विभागीय अधिकारियों-अभियंताओं के साथ बिजली आपूर्ति आदि की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

ये भी देखे: यूपी में 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, बदले गए विभाग

You may also like