चंडीगढ़, 22 सितंबर 2026: अंतरराष्ट्रीय हॉकी के नक्शे पर पंजाब की बढ़ती प्रधानता को मान्यता देते हुए एशियाई हॉकी फेडरेशन (AHF) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल को एशियाई खेल आईची-नागोया-2026 में महिला और पुरुष हॉकी मुकाबलों के सेमीफाइनल और फाइनल मैच देखने के लिए जापान आने का निमंत्रण दिया है। यह निमंत्रण ऐसे महत्वपूर्ण समय पर आया है जब पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पहली बार पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।
एशियाई हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष फुमियो ओगुरा की ओर से दिया गया यह निमंत्रण 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को होने वाले महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल, और उसके बाद 2 और 3 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मैचों के लिए है। ए.एच.एफ. ने विशेष रूप से कहा है कि पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति से बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के आयोजन और संचालन का सीधा अनुभव मिलेगा।
यह अनुभव विशेष महत्व रखता है क्योंकि पंजाब 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के लिए एशिया की प्रमुख हॉकी टीमों का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी जालंधर और मोहाली द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी, जिसमें जालंधर उद्घाटन समारोह और लीग-ग्रेड मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि मोहाली सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी करेगा।
पंजाब की ओर से प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने का पहला अवसर होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस टूर्नामेंट को उस धरती पर हॉकी के लिए शानदार अवसर बताया है, जिसने भारतीय हॉकी के नायकों की कई पीढ़ियाँ तैयार की हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल को यह निमंत्रण ऐसे समय में मिला है, जब पंजाब अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी और देश के प्रमुख हॉकी केंद्र के रूप में अपनी पहचान को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। आने वाले इस टूर्नामेंट में भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, चीन और अन्य देश पंजाब में मुकाबला करेंगे।
ये भी देखे: एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर – सीएम भगवंत सिंह मान