मास्को पर ड्रोन हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर किए मिसाइल अटैक्स, ड्नीप्रो शहर पर बड़े पैमाने पर दागी मिसाइले

by Manu
Russia Missile attack

मास्को, 22 सितंबर 2026: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में हमले एक बार फिर तेज हो गए हैं। रूस ने यूक्रेन के ड्नीप्रो शहर पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया जिसके बाद शहर में आग और धुएं का गुबार दिखाई दिया। इससे दो दिन पहले यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया था।

रूस के मॉस्को मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक राजधानी की ओर बढ़ रहे करीब 450 ड्रोन मार गिराए गए। इस हमले में एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है।

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि ड्रोन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हुई और 20 लोग घायल हुए। सोफिनो में रविवार को एक ड्रोन ने तीन मंजिला रिहायशी इमारत को निशाना बनाया जिसमें 44 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पांच अन्य लोग जिनमें दो बच्चे शामिल हैं घायल हुए।

ओरेखोवो-जुएवो जिले में एक निजी मकान पर हमला हुआ जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मॉस्को के रात के आसमान में धमाके और एक जलता हुआ गोदाम दिखाई दिया।

मेयर सोबयानिन ने कहा कि एक ड्रोन राजधानी के एक प्रमुख बुलेवार्ड के पास स्थित इमारत से टकराया। यूक्रेनी सैन्य अधिकारियों के अनुसार हमले में मॉस्को की तेल रिफाइनरी की तीन प्रमुख इकाइयों को नुकसान पहुंचा।

कीव के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह रिफाइनरी मॉस्को क्षेत्र के एक तिहाई से ज्यादा ईंधन की आपूर्ति करती है। यहां बनने वाले पेट्रोल डीजल और विमान ईंधन का कुछ हिस्सा रूसी सेना को भी जाता है।

ये भी देखे: जेलेंस्की और ट्रम्प अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में करेंगे मुलाकात, यह रूस से युद्ध खत्म करने में अहम

You may also like