65
मुजफ्फरनगर, 13 अगस्त : एक ओवरलोड डंपर की टक्कर से पुलिस विभाग में तैनात पति-पत्नी की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गया और घसीटता हुआ दंपति को ले गया। पेड़ से टकराने के 11000 लाइन की लाइन टूटने से डंपर के केबिन में आग लग गई। हादसे के बाद चालक वहां से भाग गया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह ने बताया, सहारनपुर जिले के सरसावा कस्बा निवासी सुधीर कुमार पुत्र रामपाल और उनकी पत्नी सोनिया पुलिस विभाग में कांस्टेबल थे और वर्तमान में दोनों मुरादाबाद जिले के कटघर थाने में तैनात थे।