ट्रम्प ने रूस तेल खरीददारों पर 100 % टैरिफ वाले बिल पर साइन किया, भारत के लिए मुश्किल बढ़ी

by Manu
टैरिफ

चंडीगढ़, 19 सितंबर 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब भारत पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकते हैं। ट्रम्प ने इस बिल पर साइन कर दिया है और अब यह कानून बन चुका है। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने बुधवार को रूस से ज्यादा तेल खरीदने वाले पांच देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास किया था। पक्ष में 262 और विरोध में 159 वोट पड़े थे। सीनेट अगस्त में इसे 86-11 वोट से पास कर चुकी है।

इसे आधिकारिक तौर पर लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 नाम दिया गया है। रूस से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने वाले पांच देशों की अमेरिकी लिस्ट में चीन भारत स्लोवाकिया हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं। भारत अपनी जरूरत का 40 प्रतिशत से ज्यादा क्रूड ऑयल रूस से खरीद रहा है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि हर 180 दिन में इस लिस्ट का आकलन करेंगे। अमेरिका की तरफ से 100 प्रतिशत टैरिफ पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि देश के हितों से समझौता नहीं करेंगे।

यूक्रेन-रूस युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना तेजी से बढ़ाया। 2022-23 में रूस भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया। युद्ध से पहले भारत रूस से बहुत कम तेल खरीदता था लेकिन बाद में यह बढ़कर रोजाना करीब 16 से 20 लाख बैरल तक पहुंच गया।

अब भारत अपनी जरूरत के 40 प्रतिशत से ज्यादा कच्चे तेल का आयात रूस से कर रहा है। इससे भारत रूस से तेल खरीदने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल हो गया है।

ये भी देखे: अमेरिकी हाउस में रूस प्रतिबंध विधेयक पर वोट, भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव

You may also like