हरियाणा में रबी सीजन के लिए सरकारी रेट घोषित, गेहूं बीज 1080 रुपये प्रति बैग मिलेगा

by Manu
गेहूं बीज

चंडीगढ़, 18 सितंबर 2026: हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने आगामी रबी सीजन 2026-27 के लिए प्रमाणित गेहूं बीज के सरकारी बिक्री रेट घोषित कर दिए हैं। प्रदेश के किसानों को सरकारी केंद्रों से 40 किलोग्राम का गेहूं बीज का बैग 1080 रुपये में मिलेगा। कृषि विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

सरकार एमआरपी से सीधी छूट दे रही है। सरकार के अनुसार गेहूं का कुल रेट 4395 रुपये प्रति क्विंटल है। इस पर सरकारी सब्सिडी 1695 रुपये प्रति क्विंटल पड़ती है। सब्सिडी के बाद 2700 रुपये प्रति क्विंटल पड़ता है। इस तरह सरकार 40 किलो बैग 1080 रुपये में दे रही है।

यह सब्सिडी 10 साल से कम पुरानी सभी नोटिफाइड किस्मों पर लागू होगी। सी-306 किस्म पर यह सब्सिडी लागू नहीं होगी। हाफेड एचएसएससीए एचएलआरडीसी कृभको इफको एनएफएल और एनएससी जैसी सरकारी एजेंसियों के बिक्री केंद्रों पर यह बीज उपलब्ध रहेगा।

सरकार के आदेशों में यह स्पष्ट है कि यह छूट केवल हरियाणा के स्थानीय किसानों को मिलेगी। प्राइवेट कंपनियों सरकारी प्रदर्शनियों और एफपीओ को इस दर पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी।

ये भी देखे: रबी सीजन के लिए तैयारियां शुरू, किसानों को समय पर मिलेगा प्रमाणित गेहूं बीज

You may also like