चंडीगढ़, 18 सितंबर 2026: आम आदमी पार्टी कल पंजाब में चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान कल 19 सितंबर को लुधियाना में चुनावी पम्फलेट जारी करेंगे। इसके बाद आप 20 सितंबर से मेगा लेवल पर डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू करेगी। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी में घर-घर जाकर करेंगे।
इस मेगा कैंपेन के दौरान आप के 2.68 लाख बूथ कमेटी सदस्य घर-घर जाकर मान सरकार के कामों और उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देंगे। आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इसी दौरान पार्टी मेंबरशिप अभियान की भी शुरुआत करेगी।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमने पंजाब में इतने काम किए जो 75 साल में नहीं हुए। इन्हीं कामों के आधार पर पार्टी चुनाव में उतरेगी। परसों से शुरू हो रहे डोर टू डोर कैंपेन के जरिए सरकार के कामकाज घर-घर पहुंचाएंगे। पंजाब में 25332 बूथ हैं। करीब 2.68 लाख कार्यकर्ता और बूथ लीडर इस अभियान में शामिल होंगे। यह अभियान एक महीने तक चलेगा।
सिसोदिया ने कहा कि आप ने अपनी एक-एक गारंटी पूरी की है। इससे हर परिवार को सालाना करीब 1.82 लाख रुपये का फायदा हुआ है जबकि हर महीने करीब 15 हजार रुपये का लाभ मिल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता अब इन कामों और योजनाओं की जानकारी देने के लिए घर-घर जाएंगे।
ये भी देखे: कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में आपका रोल नहीं भूला – AAP