चंडीगढ़, 17 सितंबर 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुवार को गुरुद्वारा सचखंड ईशर सिंह दरबार साहिब जुरासी खुर्द पहुंचे। यहां उन्होंने संत बाबा ईशर सिंह की 51वीं बरसी पर उनको श्रद्धांजलि दी और नमन किया। यहां पहुंचने पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा मणि सिंह ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया।
बरसी पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के शीश नवाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती पर भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा ईशर सिंह ने भारत के गांवों और नगरों के साथ-साथ विदेशों में भी गुरमत का व्यापक प्रचार किया।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री पहली बार मिला है जिसने गरीबों को सशक्त और मजबूत करने महिलाओं को सुरक्षित रखने और किसानों समेत हर वर्ग को मजबूत करने के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के निर्माण में लगातार काम कर रहे हैं।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की भी जयंती है। भगवान विश्वकर्मा ने पूरी दुनिया के निर्माण में योगदान दिया। उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश को बनाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम चल रहे हैं।
ये भी देखें: महेंद्रगढ़ में सीएम सैनी विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में पहुंचेंगे, लाडो लक्ष्मी योजना की बढ़ सकती है राशि