महेंद्रगढ़, 17 सितंबर 2026: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी रविवार को खेल स्टेडियम में होने वाले भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस दौरान वे दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही कैंची चौक पर महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और विधायक कंवर सिंह यादव ने जायजा लिया। इस मौके पर उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भी मौजूद रहे।
विधायक कंवर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मीडिया आमजन और महिलाओं के लिए अलग-अलग जोन बनाए गए हैं ताकि किसी को असुविधा न हो। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि पंडाल के हर जोन में पीने का पानी कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं।
विधायक कंवर सिंह यादव ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में वीर गाथा और सैन्य सम्मान से जुड़े ऐलान भी करेंगे।
ये भी देखें: हरियाणा में आज से सेवा संकल्प अभियान शुरू, सीएम सैनी महेंद्रगढ़ से करेंगे शुभारंभ