कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज पहली बार पंजाब पहुंचेंगे, चंडीगढ़ में रैली, ट्रैफिक डायवर्ट

by Manu
Sachin Pilot

चंडीगढ़, 15 सितंबर 2026: चुनाव से पांच महीने पहले कलह के बीच पार्टी के नए प्रभारी राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पंजाब पहुंचेंगे। वह चंडीगढ़ में कांग्रेस की रैली में शामिल होंगे। इस रैली में संगरूर में मंत्री हरपाल चीमा से सवाल पूछने के बाद दबाव में सुसाइड करने वाले गुलजार सिंह के लिए इंसाफ मांगा जाएगा।

कांग्रेस आम आदमी पार्टी सरकार से मंत्री चीमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करेगी। इसी बीच तीन महीने बाद यह पहला मौका होगा जब पूर्व सीएम व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एक ही स्टेज पर होंगे।

खास बात ये है कि राजा वड़िंग की प्रधान पद से छुट्टी होने की संभावना अभी भी बनी हुई है। सचिन पायलट ने एक इंटरव्यू में वड़िंग को बदलने की संभावना के सवाल पर स्पष्ट तौर पर हां या ना नहीं कहा। ऐसे में संभावना है कि चंडीगढ़ पहुंचने के बाद पायलट ग्राउंड लेवल पर कोई वर्किंग करना चाहते हैं उसके बाद ही कोई फैसला हो सकता है।

प्रदर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। सुबह 11:30 बजे से सेक्टर 15/16 लाइट पॉइंट से जीएमएसएच सेक्टर 16 चौक तक और मध्य मार्ग पर जीएमएसएच सेक्टर 16 चौक से पीजीआई चौक तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

ये भी देखे: कांग्रेस में सचिन पायलट के करीबी युवा नेता विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष

You may also like