काशी को मिलेगी वंदे भारत की सौगात, वाराणसी से नई दिल्ली के बीच जल्द चलेगी स्लीपर वंदे भारत

by Manu
Sleeper Vande Bharat

वाराणसी, 15 सितंबर 2026: स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने का काशी के लोगों का सपना जल्द ही पूरा होगा। रेलवे बोर्ड ने इसे वाराणसी जंक्शन यानी कैंट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

ट्रेन किस रास्ते आवाजाही करेगी इस पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। उम्मीद है कि त्योहारी सीजन से पूर्व ही ट्रेन पटरी पर उतर आएगी जिससे दशहरा व दीपावाली का सफर सुहाना बने।

रेल सूत्रों के अनुसार रेलवे के पास स्लीपर वंदे भारत का दो रैक उपलब्ध है। इसमें एक गाड़ी को बनारस रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलाने की योजना तय थी। बनारस रेलवे स्टेशन से फिजिबिलिटी भी मांगी गई थी। वहां मेंटेनेंस व्यवस्था न होने से ट्रेन को अब वाराणसी जंक्शन से चलाए जाने की तैयारी है।

ट्रेनों के मेंटेनेंस के पुख्ता इंतजाम पहले से वाराणसी के पास होने के कारण रेलवे बोर्ड ने यहां ट्रेन चलाने का मन बनाया है। हालांकि नार्दन रेल के अधिकारियों ने इस बारे में कुछ भी अधिकृत जानकारी न होने की बात कही है लेकिन फिजिबिलिटी मांगे जाने की बात दबी जुबान स्वीकार भी करने लगे हैं।

ये भी देखे: मालदा में PM मोदी ने दिखाई देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी

You may also like