जालंधर पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश घायल, टांग में गोली लगी

by Manu
जालंधर मुठभेड़

जालंधर, 12 सितंबर 2026: जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली मारकर बदमाश को पकड़ा है। आरोपी को किसी वारदात में शिनाख्त के लिए लाया गया था जिस दौरान उसने भागने की कोशिश की। मुठभेड़ के दौरान कुल तीन गोलियां चलीं। मौके से गोली का खोल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है।

आरोपी की पहचान सुखजिंदर उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में बताई है। आरोपी गैंगस्टर डोनी बल गैंग का सदस्य है। जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसे कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी से पूछताछ के बाद शनिवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस उसे हथियार की रिकवरी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास लेकर आई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। मुठभेड़ में आरोपी की टांग में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया।

ये भी देखे: जालंधर में सिद्धू फार्म हत्याकांड के दो मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती

You may also like