सोनितपुर, 12 सितंबर 2026: असम के सोनितपुर जिले में हुए एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। उन्होंने बताया कि कार की टक्कर सामने से आ रहे कमर्शियल वाहन यानी ट्रक से हो गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग कार में सवार थे।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हर गोबिंदा हजोअरी नयन स्वर्गियारी पप्पू बोरा प्रांजल बनिया और संजय मेच के तौर पर हुई है। ये सभी जिले के घोरामारी बाटाबारी इलाके के रहने वाले थे। उन्होंने आगे बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया।
ये भी देखे: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 8 लोगों की मौत